फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,shiv mandir,teej program

जलाभिषेक को उमड़ा कांवड़ियों का रेला

Tue, 30 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
gonda,shiv mandir,teej program
फोटो-14-गोंडा में करनैलगंज के सरयू नदी जल भरते कांवड़िए। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कजरी तीज पर लाखों कांवड़ियों ने शिव मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। बोल बम के जयकारे गूूंजते रहे। करनैलगंज के सरयू घाट से लेकर जिला मुख्यालय व खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर तक केसरिया रंग ही दिखायी दिया। सोमवार रात से शुरू हुआ जलाभिषेक मंगलवार को दिनभर जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

शहर के दुखहरणनाथ मंदिर पर सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने जलाभिषेक किया। करनैलगंज के बाबा बरखंडी नाथ महादेव मंदिर पर एक लाख से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। जल लेने के लिए सरयू घाट पर कांवड़ियों का तांता लगा रहा। सोमवार देररात करीब दो बजे तक पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर एवं दुखहरण नाथ मंदिर में कांवड़ियों की भीड़ जमा रही। बरखंडी नाथ मंदिर पर जलाभिषेक को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। रेलवे क्रॉसिंग बार-बार बंद होने से घंटों तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर के शिवलाट पर मंगलवार को लाखों महिला-पुरुष कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, जय महाकाल के उद्घोष के साथ जल, दुग्ध, बेलपत्र, शहद, पुष्प, भांग, धतूरे आदि से जलाभिषेक कर मन वांछित फल की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन अर्चन किया। वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर पर हजारों लोगों ने बोलबम के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। मंदिर के गर्भगृह व परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मनकापुर के विभिन्न शिवालयों पर शिव भक्तों ने हर-हर महादेव, भोले बाबा की जय के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया। करोहानाथ मंदिर पर भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टालों पर बांटा गया प्रसाद
तमाम जगहों पर स्टाल लगाकर कांवड़ियों के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की गई। कोई पूड़ी-सब्जी तो कोई हलुवा, चना, कढ़ी-चावल, चाय, सेब, केला बांट रहा था। कुछ जगहों पर गर्म पानी से कांवड़ियों के पैर की सेंकाई की गई। सरयू घाट से मुख्यालय तक स्टाल नजर आए।
शहर में टामसन इंटर कॉलेज के सामने सुमित भूषण सिंह व एलबीएस चौराहे पर छात्र नेता उमेश शुक्ल की अगुवाई में प्रसाद वितरित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख राकेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में 12 मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ता प्राथमिक चिकित्सा की औषधियां रखकर सरयू से लेकर गोंडा व पृथ्वीनाथ मंदिर तक सक्रिय रहे। इस दौरान भरत गिरि, बबलू वर्मा, संदीप यादव, हरीश सिंह, रविंद्र गौतम, कृष्ण कुमार शामिल रहे।

पोर्टरगंज में एक स्टाल पर खीर व केला बांटा गया। इस दौरान मोहनलाल, मंजीत यादव, श्यामजी तिवारी, लालजी, शिवदयाल, सत्यभूषण, शिवम ने कांवड़ियों की सेवा की। बालपुर में प्रधान धर्मपाल सिंह, रितेंद्रपाल सिंह, अन्नू सिंह, अंकित शुक्ल, राजेंद्र पांडेय, सज्जन सोनी, पवन यादव ने प्रसाद वितरित किया। श्रीसिधेश्वर शिव मंदिर शाहपुर बाजार में भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पवन सोनी, अरुज कश्यप, सौरभ शुक्ला, मनमोहन सैनी, अतुल शर्मा, कुलदीप सोनी व प्रेमचंद मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed