फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,selfie

Gonda News: बनेगा सेल्फी प्वाइंट, 15 मीटर की ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा

Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
gonda,selfie
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत ने नगर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए विशेष अभियान छेड़ा है। ब्लाक संसाधन केंद्र/पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने गारवेज प्वाइंट (कूड़े के ढेर) को हटवाकर 15 लाख रुपये की लागत से 25 मीटर ऊंचा फ्लैग मास्ट (राष्ट्र ध्वज) लहराएगा। साथ ही कलात्मक व आकर्षक ढंग से सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि वार्ड नंबर-3 राजपुर उत्तरी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने कूड़े के ढेर की सफाई कर 25 मीटर ऊंचा फ्लैग मास्ट (राष्ट्र ध्वज) व सेल्फी प्वाइंट का 15 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। बताया कि सेल्फी प्वाइंट व फ्लैग मास्ट के अंदर प्रवेश करते ही मधुर आवाज में राष्ट्रगान की धुन सुनाई पड़ने लगेगी।
विज्ञापन

बताया कि राष्ट्र ध्वज दूर से दिखाई पड़ेगा, जिससे लोगों को अपने राष्ट्र ध्वज के प्रति गर्व महसूस होगा। जिसकी स्वीकृति जिलाधिकारी ने प्रदान कर दी है। ईओ ने बताया कि इस स्थान पर कलात्मक व आकर्षक ढंग से सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनाइट पत्थर से युक्त चारों तरफ किनारे-किनारे सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा। राष्ट्र ध्वज पर चारों तरफ से लाइटों की रोशनी भी की जाएगी। बताया कि इसके लिए इस्टीमेट मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed