फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda's gourd will enhance the mandis of Delhi

गोंडा की लौकी दिल्ली के मंडियों की बढ़ायेगी शोभा

Fri, 12 Feb 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Gonda's gourd will enhance the mandis of Delhi
गोंडा। विकास खंड परसपुर के डोमाकल्पी टेपरा में सरकारी कृषि फार्म के पास शाहजहांपुर के करीब एक दर्जन से अधिक किसानों ने जमीन किराए पर लेकर कई तरह की सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इस समय लौकी, खीरा, करेला, कद्दू, सेम, मिर्चा, गाजर आदि की फसल तैयार है। यहां की सब्जियों को दिल्ली और लखनऊ तक भेजा रहा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के किसान तौफीक अहमद ने बताया कि हम लोग क्षेत्र में सर्वे करके ऊसर बंजर जमीन को किसानों से किराए पर लेकर सब्जी की खेती करते हैं। जिसकी सप्लाई भारत के कई प्रदेशों के मंडियों में किया जाता है।
विज्ञापन

इस समय लौकी व कद्दू तैयार है, जिसे दिल्ली ,लखनऊ व बाराबंकी के मंडियों में बेचा जा रहा है। किसान राधेश्याम मिश्र ने बताया कि तीन हजार रुपये प्रति बीघा वार्षिक के हिसाब से किसानों से जमीन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर लौकी, खीरा, करेला, कद्दू, सेम, मिर्चा, गाजर आदि की फसल तैयार हो रही है तथा क्षेत्र के किसानों को खेती करने की तरीका भी बताते है। शाहजहांपुर के किसानों से डोमा टेपरा में हरियाली पैदा कर दिया है। साथ उनके रहने के लिए जो अस्थायी आवास बनाया है वह भी मनमोहक है। जिस देखने के लिए आसपास के लोग आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed