फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda's DCM driver attacked in Unnao, dies

गोंडा के डीसीएम चालक पर उन्नाव में हमला, मौत

Wed, 09 Jun 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gonda's DCM driver attacked in Unnao, dies
गोंडा। गोंडा के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक डीसीएम चालक पर कानपुर से लौटते समय उन्नाव के दही चौकी के पास कुछ लोगों ने रॉड से हमला कर मरणासन्न कर दिया। उसे उन्नाव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत में चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के मजरे अहिरन पुरवा गांव निवासी रजपाल यादव चार जून को डीसीएम लेकर कानपुर गया था। साथ में क्लीनर सचिन भी था। रजपाल के भाई राधेश्याम यादव ने बताया कि कानपुर मंडी से बस्ती जाने के लिए डीसीएम पर सात जून को रिफाइंड लोड किया गया।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के दही चौकी के पास कुछ अज्ञात लोगों ने रजपाल पर लोहे की रॉड से हमला कर मरणासन्न कर दिया। राधेश्याम यादव ने बताया कि रजपाल को पुलिस ने उन्नाव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से कॉल आने पर उसे हमले की जानकारी हुई तो वह उन्नाव पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने रजपाल को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। उसकी लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया कि कानपुर पुलिस को हमले की सूचना दी गई। मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

इसके बाद शव लेकर गोंडा चले आए। यहां उमरीबेगमगंज पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। राधेश्याम यादव ने बताया कि घटना के बाद से सचिन फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed