फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda ranks fifth in making Golden Card

Gonda News: गोल्डन कार्ड बनाने में गोंडा को पांचवां स्थान

Thu, 11 May 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gonda ranks fifth in making Golden Card
गोंडा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में लगातार फिसड्डी रहने वाले जनपद ने अच्छी प्रगति करते हुए प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। अप्रैल में 60,216 कार्ड बनाने के लिए आवेदन किए गए, जिसमें 30,756 कार्ड को स्वीकृति मिल गई। 29,077 आवेदन कुछ त्रुटियों के कारण रिजेक्ट कर दिए गए, जबकि अप्रैल में बहराइच को पहला, अलीगढ़ को दूसरा, प्रयागराज को तीसरा तथा सीतापुर को चौथा स्थान मिला।
विज्ञापन



पिछले दिनों गोल्डन कार्ड बनाने में खराब प्रगति को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने नई रणनीति बनाकर खुद निगरानी शुरू कर दी। उन्होंने बीडीओ के साथ ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में पंचायत मित्र व आरोग्य मित्रों की मदद करें। नतीजतन अप्रैल में जिला प्रदेश में पांचवां पायदान पर पहुंच गया है। सीडीओ ने लोगों से अपील की है कि योजना के तहत पात्र लाभार्थी अपने ग्राम सचिवालय में जाकर पंचायत मित्र या आरोग्य मित्र से निशुल्क कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed