{"_id":"63713697ae2dcd4b4a15a134","slug":"gonda-program-sikh-sammaan-samaroh-gonda-news-lko657025871","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट के समय हुई थी सिख समाज की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट के समय हुई थी सिख समाज की स्थापना
विज्ञापन
गोंडा के कटरा कुटी धाम पर सिख समाज के लोगों को सम्मानित करते एमएलसी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के कटरा कुटी धाम मंदिर पर रविवार को गुरु नानक देव की जयंती पर सिख सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मंदिर के महंत स्वामी चिन्मयानंद दास ने किया।
मुख्य अतिथि एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सिख समाज देश व समाज के लिए जीता है। जब इस देश और संस्कृति पर संकट का समय आया था तब सिख समाज की स्थापना हुई थी। कहा कि इस देश में बाहरी लोग पंजाब के रास्ते भारत पर आक्रमण करने के लिए आते थे, तब सबसे पहले सिख समाज ही लोहा लेता था। देश के विकास में इस समाज का बड़ा योगदान रहा है। सिख तथा हिंदू एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कुछ लोगों के द्वारा हमें बांटने का प्रयास किया जा रहा है।
नवाबगंज गुरुद्वारे के प्रधान सरदार देवेंद्र सिंह सचदेवा ने कहा कि गुरुनानक देव जी द्वारा चलाए गए लंगर को आज भी हम सभी लोग आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर ज्ञानी सतनाम सिंह,ज्ञानी गुरनाम सिंह तथा ज्ञानी आकाश सिंह ने शबद कीर्तन किया। इसके बाद मंदिर के महंत स्वामी चिन्मयानंद दास ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सरदार गुरदीप सिंह छाबड़ा, पंकज भगत, राजेश सेठी, जसबीर सिंह नीशू, सरदार सतपाल सिंह सचदेवा, सनप्रीत सिंह सचदेवा, बिहारी पांडेय, आशू तिवारी मौजूद रहे।