{"_id":"63222a7e3fbe6921a46727a8","slug":"gonda-program-hindi-diwas-gonda-news-lko6483653177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता, दोहे व गीत की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता, दोहे व गीत की रही धूम
विज्ञापन
फोटो-21-गोंडा के नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में हिंदी दिवस के मौके पर मां सरस्वती के चित्र पर पुष?
- फोटो : GONDA
गोंडा। हिंदी दिवस के अवसर पर बुधवार को शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। किरन पांडेय, श्वेता सिंह के निर्देशन में काजल तिवारी, साक्षी एवं ममता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा पल्लवी शर्मा ने बिस्मिल्लाह खां की हिंदी कविता प्रस्तुत की। काजल तिवारी एवं अंशिका दूबे ने कबीर एवं रहीम के दोेहे प्रस्तुत किए। मनी तिवारी ने स्वरचित हिंदी कविता तथा सृष्टि तिवारी ने हिंदी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पोस्टर प्रतियोगिता रहा। इसमें 10 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नियंता रंजना बंधु, कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. नीलम छाबड़ा, डॉ. मौसमी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
करनैलगंज में सरस्वती साहित्य पीयूष संस्था की तरफ से चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता साहित्यिक मंच के अवधेश सिंह ने किया। वाणी वंदना अवधराज वर्मा व वीरेंद्र विक्रम तिवारी ने किया। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष रामकृष्ण लाल, विजय कुमार सिंह व वीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी तरफ नगर के सनराइज विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर लेखन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक कन्हैया लाल वर्मा, आवेश मलिक, उमाकांत मिश्रा, शिवम मिश्रा, शुभम मिश्रा, शैली गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इटियाथोक में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों ने हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी की महत्ता पर चर्चा की। कन्या प्राथमिक विद्यालय अयाह में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रा शिखा प्रथम, नैना द्वितीय और शहर बानो तीसरे स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को सहायक अध्यापक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। (संवाद)