फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,Navrat

चहुंओर लगे मां के जयकारे, सजाई गईं झांकियां

Sat, 01 Oct 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
gonda,Navrat
फोटो-18-गोंडा के करनैलगंज में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। नवरात्र के छठें दिन शनिवार को मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। जिले के कई स्थानों पर देवी जागरण के आयोजन हुए। शनिवार की सुबह देवी मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। देवी मंदिरों में पूजन-अर्चना के लिए खास तौर पर प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर मालवीय नगर में दुर्गा पूजा का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र मिश्र एवं उमाशंकर तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री राम, देवी दुर्गा एवं हनुमान जी के वेष में मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। आचार्या बहनों ने आरती एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या पुष्पा मिश्रा, वेद प्रकाश पांडेय, सुभाष मिश्र, सूर्यप्रताप पांडेय, आनंद तिवारी अतुल, प्रचार प्रमुख शशिभूषण वाजपेयी उपस्थित रहे। करनैलगंज नगर क्षेत्र के मौर्य नगर में मां दुर्गा के अलौकिक रूप की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कैलाश बाग मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। वहीं, गुरुद्वारा के सामने मां वैष्णो देवी की गुफा सजाई गई है। प्रतिदिन शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन की परखी तैयारियां
करनैलगंज (गोंडा)। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। आगामी पांच व छह अक्तूबर को विसर्जन होगा।
एसडीएम हीरालाल ने लोक निर्माण विभाग, पुलिस, प्रशासन, पंचायत, नगर पालिका एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सरयू घाट पर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा बैरियर लगाने के लिए खाका तैयार किया गया। एसडीएम 6 अक्तूबर को मार्ग पर बैरीकेडिंग कराने, घाट पर साफ सफाई की व्यवस्था के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर सरयू घाट पर भारी भीड़ जुटती है। जिसके मद्देनजर तैयारियां पूरी करने के लिए कहा गया है। बैठक में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी से शिवाकांत दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed