फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,nagar nikaay

Gonda News: कई महारथियों को बिना लड़ाई छोड़ना पड़ेगा मैदान

Fri, 02 Dec 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
gonda,nagar nikaay
गोंडा के दीवानी कचहरी के समीप होटल पर वार्ड आरक्षण का समाचार पढ़कर बातचीत करते युवा। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। नगर निकाय चुनाव के लिए जारी वार्ड आरक्षण की सूची से चुनाव तैयारियों में जुटे दिग्गजों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। वार्ड सीटों में मनचाहा आरक्षण देख जहां कई के चेहरे खिले तो कई के मुरझाएं नजर आए। प्रकाशित सूची के बाद कई वार्डों की बदली तस्वीर ने चुनाव तैयारियों में जुटे कई लोगों को बिना जंग के ही मैदान छोड़ने पर विवश कर दिया है। आरक्षण की फेर से चुनाव तैयारियों में जुटे कई महारथियों को अब बिना लड़ाई के ही मैदान छोड़ने पर विवश होना पड़ रहा है। हालांकि मनमाफिक आरक्षण से कुछ की दावेदारी मजबूत भी हुई है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए जारी वार्ड आरक्षण की सूची से बदली शहर की सियासत की तस्वीर को लेकर शुक्रवार को शहर में जगह जगह चर्चाओं का दौर चलता रहा। आरक्षण बाद वार्डों की बदली तस्वीर ने कई माह पहले से ही वार्ड आरक्षण को लेकर आश्वस्त सत्ताधारी दल से जुड़े कई कई दिग्गजों के पांव के नीचे से जमीन ही खिसका दी।
विज्ञापन

10 नगर निकायों में 173 वार्डों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। बदले आरक्षण ने कई को शहर की सियासत से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें सदर विधायक के कई करीबी खास तौर पर शामिल हैं। अपना रसूख कायम बनाए रखने के लिए अब यह दिग्गज लखनऊ तक की दौड़ लगाकर घोषित वार्ड आरक्षण पर अपनी आपत्ति दर्ज करा इसमें बदलाव करवाने की कोशिश में जुटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्तापक्ष के करीबियों को लगा ज्यादा झटका
वार्ड आरक्षण से बदली चुनाव की तस्वीर से सर्वाधिक झटका सत्तापक्ष से नजदीकियां रखने वाले धुरंधरों को हुआ है। गोंडा नगर पालिका में पटेलनगर पश्चिमी से सभासद रहीं भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री वंदना गुप्ता की सीट अब अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई है। वह बीते कई माह से प्रचार के साथ चुनावी तैयारियों में भी जुटी थी।
इसी तरह विधायक के करीबी व भाजपा अनुसूचित वर्ग की जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान की सीट सिविल लाइन तृतीय सामान्य हो गई है। उन्हें भी इससे जोर का झटका लगा है। इसी तरह भाजपा के नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल की सीट रानी बाजार पिछड़े वर्ग में और महारानीगंज से उर्मिला अग्रवाल की सीट अनुसूचित वर्ग में आरक्षित हो गई है। दिग्गजों से जुड़ी कई अन्य वार्ड सीटों पर भी हुए फेरबदल से कमोबेश इसी तरह का झटका चुनाव तैयारियों में जुटे अन्य लोगों को भी हुआ है।
वार्ड आरक्षण ने बदली पूरी चुनावी तस्वीर
वार्ड आरक्षण की सूची से पुराने निकायों के वार्डों की पूरी चुनावी तस्वीर बदल गई है। जबकि नवगठित तीन नगर पंचायतों के वार्डों में आरक्षण नए सिरे से तय किया गया है। दो नगर निकायों में परिसीमन के कारण कई वार्ड नए आरक्षण की श्रेणी में रखे गए हैं। सदर तहसील के गोंडा नगर पालिका परिषद में 27 वार्ड हैं। जबकि खरगूपुर नगर पंचायत में दस वार्ड। इसमें केवल वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। धानेपुर नई नगर पंचायत बनी है। इसमें 15 वार्ड तय किए गए हैं।

यहां नए सिरे से आरक्षण तय किए गए हैं। करनैलगंज नगर पालिका परिषद व कटरा बाजार में परिसीमन हुआ है और इसमें कई गांवों को शामिल किया गया है। नवाबगंज नगर पालिका परिषद में चक्रानुक्रम आरक्षण की व्यवस्था अपनाई गई है। बेलसर, तरबगंज दो नए नगर निकायों का गठन हुआ है। इनमें नई आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है। मनकापुर में चक्रानुक्रम व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed