फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,match,football

Gonda News: सेमीफाइनल जीता, आज होगी फाइनल की जंग

Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
gonda,match,football
गोंडा के नेहरू स्टेडियम में बुधवार को फुटबाल खेलतीं खिलाड़ी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। नेहरू स्टेडियम में बुधवार को राज्य महिला फुटबॉल प्रतियोगिता खेले गए दो सेमीफाइनल मुकाबलों में जीतने के बाद वाराणसी मंडल व आजमगढ़ मंडल की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इन दोनों टीमों के बीच गुरुवार को निर्णायक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया ने बताया कि स्टेडियम में दोपहर में पहला सेमी फाइनल मैच वाराणसी मंडल व प्रयागराज मंडल के बीच कराया गया। इसमें वाराणसी ने 4-0 के अंतर से जीत दर्ज की। पिंकी ने तीन गोल करके हैट्रिक मारी। वहीं शालिनी ने भी एक गोल दागा।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आजमगढ़ व विंध्याचल मंडल के बीच हुआ। इसमें आजमगढ़ मंडल ने 2-0 से मुकाबला जीत लिया। उन्होंने बताया कि वाराणसी और आजमगढ़ की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को इन दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला होगा। इसके पूर्व परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर, दिनेश कुमार, अभय तिवारी, प्रत्यूषराज, फरीदुल हसन, सुमन यादव, परशुराम मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed