{"_id":"4adb584b245fddf8e202ca723b039311","slug":"gonda-festival-started-with-goodwill-rally-and-variety-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना रैली व रंगारंग कार्यक्रम से गोंडा महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना रैली व रंगारंग कार्यक्रम से गोंडा महोत्सव का आगाज
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
करीब दो किलोमीटर लंबी इस रैली को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दोपहर एक बजे कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह ने महोत्सव स्थल पर पहुंच कर दीप प्रज्ज्वलित किया और समारोह की औपचारिक घोषणा की।
फिर गोंडा महोत्सव कोर समिति के अध्यक्ष डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की और आयोजन में आने वाली अड़चनों की तरफ इंगित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य कर गणेश जी वंदना की इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इसके बाद संगीतांजलि केंद्र के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। गुरुद्वारा सत्संग सभा की ओर से अमृतसर से आए कलाकारों ने गतका का प्रदर्शन किया गया। तलवार प्रतियोगिता भी दिखाई गई। मिनट टू मिनट कार्यक्रम में रवि प्रकाश राय, अर्चना अवस्थी, मोहर्रम अली, श्याम सोनी, जावेद शाह, निशा ओझा, ऋद्धिमा राज व गयालाल यादव का गायन हुआ।
विज्ञापन
ऋतिका श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी, रितिका श्रीवास्तव का एकल नृत्य हुआ जिसे देख लोग वाह-वाह करने लगे। रवि चिल्ड्रन एके डमी, रघुकुल महिला विद्यापीठ, श्री रघुकुल विद्यापीठ के बच्चों ने मनोहारी समूह नृत्य प्रस्तुत किए।
नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ला, एसडीएम करनैलगंज वीके सिंह, मनकापुर अनिल मिश्र, एसडीएम तरबगंज जगदीश सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी विनय, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, पूर्व एमएलसी रघुराज उपाध्याय, सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां, संस्थाओं के प्रतिनिधि व भारी जनसमूह
उपस्थित रहा।