{"_id":"63406c40ff0fbf2a4e210d97","slug":"gonda-distribution-shop-rasan-gonda-news-lko6518210174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक, तेल व चना लेने नहीं पहुंचे कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक, तेल व चना लेने नहीं पहुंचे कार्डधारक
विज्ञापन
फोटो-6-गोंडा नगर में लाभार्थियों को खाद्य सामग्री बांटते क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। गरीबों को दिए जाने वाले नमक, तेल चना का वितरण शासन से निर्धारित तिथि के बावजूद नहीं हो सका। विभाग का मानना है कि 396 कोटे की दुकानों पर विभिन्न कारणों के चलते कार्डधारक नहीं पहुंचे। करीब दो हजार लोगों के हिस्से का नमक, चना व तेल कोटे की दुकानों पर डंप है।
जिले में खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया पीछे चल रही है। इन दिनों राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अगस्त के खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। कार्डधारकों को गेहूं व चावल का वितरण किया जाएगा। जबकि, जून में गरीबों को दिए जाने वाले चना, नमक व तेल का वितरण नहीं हो पाया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए जिले में 396 कोटे की दुकानों पर सामग्री नहीं पहुंच पाई थी। इसका आवंटन बाद में किया गया।
शासन ने बचे कार्डधारकों को खाद्य सामग्री वितरित करने का निर्देश दिया था। करीब दो हजार कार्डधारक छूट गए। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि शासन से तिथि निर्धारित होने के बाद सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों व पूर्ति निरीक्षकों को सामग्री वितरित कराने के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके कार्डधारक दुकानों पर नहीं पहुंचे। बताया कि करीब दो हजार लोगों के हिस्से की खाद्य सामग्री बची हुई है। ईपास मशीन बंद हो चुकी है। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। कहा कि इस समय अगस्त के खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।