{"_id":"6335d29798f43049cf207c86","slug":"gonda-distribution-shop-rasan-gonda-news-lko6507048163","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त दिए जा रहे खाद्यान्न की तिथि बढ़ा दी गई है। सरकार ने अब दिसंबर तक नि:शुल्क राशन देने का फैसला किया है। जिले के छह लाख से ज्यादा कार्डधारकों को फायदा मिलेगा।
कोरोना महामारी के समय केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत कार्डधारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा था। सितंबर में योजना का समय पूरा हो रहा था। केंद्र सरकार ने एक बार फिर से कार्डधारकों को राहत प्रदान किया है। इसके तहत पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को अक्तूबर से दिसंबर महीने तक मुफ्त राशन का लाभ दिया जाएगा।
गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय का कहना है कि शासन का आदेश मिल गया है। योजना से जिले के 6,05,266 कार्डधारक लाभान्वित होंगे। कहा कि पूर्ति निरीक्षकों व कोटेदारों को खाद्यान्न का समय से उठान कर कार्डधारकों को वितरित कराने को कहा है। प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन दिया जाएगा। इसमें कटौती या फिर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिर्फ चावल का किया जाएगा वितरण
डीएसओ ने बताया कि पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सिर्फ चावल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं का आवंटन नहीं किया है। इसलिए कार्डधारकों को चावल से ही काम चलाना पड़ेगा।