फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,dipotsav

दीपोत्सव को लेकर तैयारी में जुटे अफसर

Thu, 20 Oct 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
gonda,dipotsav
गोंडा के कटरा शिवदयालगंज में निरीक्षण करते डीएम-एसपी। -संवाद - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। अयोध्या में आगामी रविवार को दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की खबर के बाद अयोध्या से सटे गोंडा में भी अधिकारियों का दौरा तेज हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर तथा मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने का निर्देश दिया। कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या के नए घाट जाने वाले मार्ग को सुरक्षा के दृष्टि से सील करके सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

दीपोत्सव के दिन सरयू के इस पार सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। दीपोत्सव के समय सरयू पुल पर आतिशबाजी किए जाने का इंतजाम किया जा रहा है जोकि गोंडा की सीमा में पड़ता है। इस मौके पर एसडीएम तरबगंज शत्रुघ्न पाठक, सीओ संसार सिंह राठी, प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, सरयू घाट पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed