फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,camp,legal aid

Gonda News: विधिक साक्षरता शिविर में दी सरकारी योजनाओं, कानूनों की जानकारी

Sat, 14 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
gonda,camp,legal aid
गोंडा के माधवपुर चकत्ता गांव में ग्रामीणों को जानकारी देते श्रम प्रवर्तन अधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तहसील सदर के ग्राम पंचायत माधवपुर चकत्ता में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, कानून की जानकारी दी गई। इस दौरान 11 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोग अदालत के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय नितिन श्रीवास्तव ने 21 जनवरी को आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत व 11 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित ने बताया कि उप्र भवन एंव सन्निर्माण कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया है, जिसमें श्रमिक पंजीयन कर कार्ड प्राप्त कर विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रोबेशन कार्यालय के जेपी यादव ने राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की ओर से संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, बालिका समृद्धि, छात्रवृत्ति योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार सदर परशुराम ने तहसील स्तर पर राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण, दुघर्टना बीमा योजना, फसल बीमा योजना, अग्नि पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करने की जानकारी दी। प्रधान मनीष ओझा, मुकेश कुमार वर्मा, कन्हैया लाल तिवारी, संजय कुमार दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed