फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda, Bahraich town area 24 hours power to the new year

नए साल से गोंडा, बहराइच टाउन एरिया को 24 घंटे बिजली

Mon, 21 Dec 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
आने वाला नया साल गोंडा व बहराइच जिला मुख्यालय पर रहने वाले लोगों के लिए बिजली के मामले में बेहद अच्छा रहेगा। ऐसा इसलिए है, क्योंकि मंडल के इन दोनों जिला मुख्यालयों को पावर कॉर्पोरेशन ने नए साल में जनवरी से 24 घंटे बिजली देने की तैयारी पूरी कर ली है। जबकि इनके साथ ही मंडल के पांच बिजलीघरों की बिजली में इजाफा करते हुए बहराइच जिले की नानपारा तहसील को भी जनवरी से 18 घंटे निर्बाध विद्युत की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन


अक्तूबर 2016 से गांवों को 16 से 18 घंटे तो जिला मुख्यालयों को 22 से 24 घंटे बिजली दिए जाने की जो प्लानिंग प्रदेश सरकार ने पावर कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर पहले से तय कर रखी है, उसको पूरा होने में अभी 10 महीने का समय बाकी है।
विज्ञापन


लेकिन इससे पहले ट्रायल बेसिस पर जिन बिजलीघरों की परफार्मेंस बिजली की लाइन हानियों को कम करके राजस्व बढ़ाने में रही है, उनको तवज्जो देते हुए वहां की बिजली में इजाफे का काम पावर कॉर्पोरेशन ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में गोंडा, बहराइच के जिला मुख्यालयों को नए साल से 24 घंटे बिजली देने का शेड्यूल पावर कॉर्पोरेशन ने बिना किसी कटौती के तय किया है।

इसमें गोंडा के अंबेडकर चौराहा स्थित बिजलीघर के साथ ही आवास विकास के बिजलीघर व बहराइच जिले के सिविल लाइन बिजलीघर के साथ ही अस्पताल चौराहा स्थित बिजलीघर को जनवरी से बिना किसी कटौती के 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

साथ ही बलरामपुर टाउन, तुलसीपुर, इकौना, रिसिया और मनकापुर बिजलीघरों की बिजली में मौजूदा मिल रही आपूर्ति में इजाफा करते हुए इन सभी को 18 घंटे बिजली दिए जाने का शेड्यूल तय किया गया है। वहीं, बहराइच की नानपारा तहसील को भी 15 से बढ़ाकर 18 घंटे बिजली नए साल से दी जाएगी।


मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन हर्ष मुंशी ने बताया कि मंडल में वैसे तो 44 टाउन ऐसे हैं, जहां के सप्लाई शेड्यूल में उन्हें अक्तूबर 2016 तक इजाफा करना है। लेकिन फिलहाल के लिए यह नौ टाउन एरिया उन्होंने ऑपरेशन तारा (टर्न एराउंड रिडक्शन ऑफ एटीएंडसी) में चयनित किए हैं, जिनका एटीएंडसी (एग्रीगेट टेक्निकनल एंड कामर्शियल लासेस) लासेस 15 फीसदी से नीचे है।

आगे जैसे-जैसे बाकी बचे टाउन एरिया का एटीएंडसी लासेस कम होता जाएगा, उन्हें वह बढ़ी हुई सप्लाई शेड्यूल के तहत बिजली देने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed