फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,anti corruption team,unit

एंटी करप्शन यूनिट के साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय खुले

Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
gonda,anti corruption team,unit
गोंडा। भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान आने वाले दिनों में और तेज होगा। शासन ने देवीपाटन मंडल में एंटी करप्शन यूनिट स्थापित करने की स्वीकृति दी है। साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय की स्थापना की कवायद हो रही है। शासन से स्वीकृति मिली है। नई यूनिट व न्यायालय की स्थापना होने से मंडल के लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का अवसर मिलेगा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति कहते हैं आदेश मिलने पर यूनिट स्थापना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक जिले के लोगों को अयोध्या स्थित एंटी करप्शन यूनिट से संपर्क करना पड़ रहा है। एंटी करप्शन यूनिट की स्थापना अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की देखरेख में होगी। घूस मांगे जाने या फिर भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायतों पर यूनिट कार्रवाई करेगी। इसके पहले अयोध्या की यूनिट ने कई मामलों में कार्रवाई की है। इसी तरह भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय के स्थापना की भी कवायद शुरू हो गई है। अभी तक भ्रष्टाचार से जुड़े करीब 40 मामले गोरखपुर में चल रहे हैं। अभी गोरखपुर में ही भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय है। भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय के लिए जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने की खबर से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed