फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda anil rajbhar press meet

गोंडा: संसद में पास होते ही प्रदेश में खत्म होगा ‘लेबर लॉ’

Sun, 19 Feb 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
gonda anil rajbhar press meet
संबो​धित करते गोंडा जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर।
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में जिले के प्रभारी व श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने उद्यमियों के लिए राहत भरा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘लेबर लॉ’ को समाप्त करने का नया विधेयक ला रही है। संसद में पास होते ही सबसे पहले प्रदेश में लागू किया जाएगा। जिससे कभी भी उद्यमियों का किसी स्तर पर उत्पीड़न व शोषण नहीं हो सकेगा। कहा कि जल्द ही सरयू नरी पर नए पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। बैठक से पहले पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया कि लेबर लॉ में कई कानून ऐसे हैं जोकि वर्तमान में उचित नहीं हैं। ऐसे कानून को समाप्त करके उद्यमियों को तरक्की के बड़े अवसर देने के लिए योगी सरकार तैयार है। नियमों में शिथिलता देकर लोगों को उद्योग लगाने के झंझटों से मुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश साल 2017 तक निवेश में 14 वें स्थान पर रहा, अब दूसरे स्थान पर है और एक साल में पहले नंबर पर होगा। पूर्वांचल में भी दस हजार करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।
विज्ञापन

सरयू नदी पर नये पुल की हुई स्वीकृति
जिले में पुल और सड़कों की समस्या पर मंत्री अनिल राजभर ने स्पष्ट किया कि उन्हें समस्या की जानकारी है। करनैगंज में सरयू नदी पर पुल का निर्माण जल्द शुरु होगा। कहा कि इसकी स्वीकृति हो गई है, इसके अलावा कई प्रमुख सड़कों का निर्माण शुरू भी हो रहा है और जल्द ही नई सड़कें स्वीकृत की जाएंगी। कहा कि जिले में बाईपास के निर्माण के साथ ही राजकीय विश्वविद्यालय की सौगात भी जल्द ही मिलेगी।
विज्ञापन

-
एनसीआर के मुकाबले खड़ा हो रहा पूर्वांचल
गोंडा में तीन हजार पांच सौ 62 करोड़ का निवेश मिल रहा है। रोड कनेक्टिविटी के साथ ऊर्जा और परिवहन की व्यवस्था को सुधारा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और बलिया एक्सप्रेस-वे का असर है कि एनसीआर के मुकाबले पूर्वांचल खड़ा हो रहा है, यहां की सूरत बदल रही। सूक्ष्म एवं लघु एद्योग (एमीसेमी) की 95 लाख यूनिट प्रदेश में है। अर्थ व्यवस्था की यह रीढ़ है। इस दौरान यूपी इंवेस्टर्स समिट पर बनी लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, विधायक प्रभात वर्मा और अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त के साथ जिले के व्यापारी मौजूद रहे।

बाहर नौकरी कर रहे 40 लाख लोग आएंगे वापस
- मंत्री राजभर ने कहा कि उद्यम स्थापित करना हो या फिर सरकारी संस्थान, अब सरकारी भूमि की कमी नहीं रहेगी। हर जिले में लैंडबैंक स्थापित किए जाएंगे। जहां सरकारी जमीनों का पूरा डाटा रहेगा, जिससे सरकार की ओर से मांगे जाने पर जमीन उपलब्ध कराने में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि गुंडा माफियाओं से सरकारी जमीनों को लगातार मुक्त कराया जा रहा है। उन जमीनों का प्रयोग गरीबों की तरक्की की योजनाओं में किया जाएगा। कहा कि प्रदेश के 40 लाख दूसरे प्रदेशों और देशों में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को रोजगार के अवसर उनके जिले और प्रदेश में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट बड़ी भूमिका निभा रहा है।
कानपुर कांड पर तत्काल कार्रवाई की गई
कानपुर कांड पर कहा कि तत्काल कार्रवाई की गई है और सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की जा रही है, जल्द ही जांच शुरु हो जाएगी।

-
जनता के मनोरंजन के लिए हैं ओमप्रकाश राजभर - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की ओर से हो रही टिप्पणियों पर उन्होने तल्ख टिप्पणी की है। कहा कि मनोरंजन के लिए भी कुछ नेताओं को होना चाहिए। अल्लाह और ओम के सवाल को टालते हुए कहा कि बात विकास की होनी चाहिए। किसी की आस्था पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed