फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda Amit's talent seen in Howdy Modi program

अमेरिका के हाउडी मोदी कार्यक्रम में गोंडा के लाल की दिखी प्रतिभा

Mon, 23 Sep 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Gonda Amit's talent seen in Howdy Modi program
गोंडा के करनैलगंज का निवासी अमित मिश्र। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम के 7 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल में आयोजक समिति के प्रमुख अमित मिश्रा ने शामिल होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अमित मिश्रा मूल रूप से करनैलगंज के सकरौरा मोहल्ले के निवासी हैं। इनके पिता स्वर्गीय डॉ. चंद्र हंस मिश्रा 70 के दशक से अमेरिका में बस गए। अमित मिश्रा के चचेरे भाई अमरेश चंद्र मिश्रा ने बताया की अमित मिश्रा पेशे से अमेरिका में वकील हैं। तथा अमेरिका में ही वकालत करते हैं। साथ ही संघ परिवार का हिस्सा है।
विज्ञापन

इनकी पैतृक जमीन जायदाद करनैलगंज के सकरौरा में स्थित है। जिसकी देखरेख यहां रह रहे परिवार के लोग करते हैं। किसी विशेष कार्यक्रम के अवसर पर उनका भारत आना होता है। इनका परिवार जिनमें तीन बहने पत्नी व तीन बच्चे सभी अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में रहते हैं। पत्नी का नाम संघ मिश्रा लड़का वीरू व कर्मबीर है। इनकी शिक्षा दीक्षा शुरू से ही अमेरिका में ही हुई है। रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाउडी मोदी कार्यक्रम के आयोजक मंडल में उन्होंने प्रमुख भूमिका अदा की और प्रधानमंत्री के पहुंचने पर उनके स्वागत कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विदेशों में अपने देश की छाप छोड़ने में माहिर अमित मिश्रा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का संयोजन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इससे करनैलगंज क्षेत्र के लोगों में ने प्रसन्नता जताई तथा उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री का स्वागत करने का लाइव प्रसारण टीवी पर देखने के बाद मिठाई वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed