फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda ahead in duplicate voters, lagging behind in survey

Gonda News: डुप्लीकेट मतदाताओं में आगे, पड़ताल में पिछड़ा गोंडा

Tue, 03 Feb 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gonda ahead in duplicate voters, lagging behind in survey
गोंडा। मई-जून महीने में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले संभावित डुप्लीकेट वोटरों के पंजीकृत के मामले में जिला सबसे आगे है। सत्यापन व फीडिंग में जिले की रैंकिंग मंडल में सबसे पीछे है। इस कारण जिला प्रदेश के सबसे पिछड़े रैंकिंग में सिमट गया है। 20 फरवरी तक सभी जांच-पड़ताल व फीडिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में से गोंडा में सबसे अधिक 10.04 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए हैं। सत्यापन के लिए बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है और एसडीएम स्तर से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बीएलओ व अन्य कर्मियों को घर-घर जाकर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदाताओं के आधार के अंतिम चार अंक जुटाकर तहसील स्तर पर फीडिंग की जानी है। मगर दो फरवरी तक जिले में मात्र 9,717 मतदाताओं की ही जांच कर फीडिंग हो सकी। इनमें 7,462 मतदाता पात्र पाए गए, जबकि 1,755 नाम सूची से हटाए गए। अधिकारियों का दावा है कि शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रक्रिया तेज की जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच के लिए सभी तहसीलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। फीडिंग का काम लगातार चल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में बना रहे और अपात्र नाम पूरी तरह हटाए जाएं। 20 फरवरी तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में बलरामपुर सबसे अव्वल


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची में बलरामपुर में जहां 5.07 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता हैं। इसमें से 62,168 मतदाताओं का सत्यापन किया गया। जहां 54,598 मतदाता पात्र पाए गए हैं। 7,570 फर्जी नाम सूची से हटाए गए हैं। इसी तरह से बहराइच जिले में 8.88 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता हैं। इसमें 18,468 मतदाताओं की जांच हुई। 17,160 मतदाता पात्र पाए गए। जबकि 1,308 मतदाता फर्जी तरीके से सूची में पंजीकृत थे। श्रावस्ती जिले में जहां 1.96 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता पंजीकृत थे। इसमें कुल 2,383 मतदाताओं की जांच हुई। 2,067 मतदाता पात्र पाए गए। जबकि 316 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं।


प्रदेश में मंडल की स्थिति


जिला- रैंक
बलरामपुर-11
बहराइच-48
श्रावस्ती-59
गोंडा- 66
(आंकड़ा दो फरवरी 2026 तक का है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed