{"_id":"68dac61760f8060c8c026dcd","slug":"goddess-worship-in-temples-girl-worship-in-homes-gonda-news-c-100-1-slko1028-144750-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंदिरों में देवी पूजन, घरों में कन्या पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंदिरों में देवी पूजन, घरों में कन्या पूजन
Mon, 29 Sep 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज/गोंडा। शारदीय नवरात्र में पूजन-अर्चन के लिए देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। पंडालों में सुबह-शाम आरती के साथ ही भजन-कीर्तन हो रहा है। सोमवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। दूसरी तरफ कन्या पूजन भी शुरू हो गया है। घरों व मंदिराें में कन्याओं का पूजन करके भोजन कराया जा रहा है। उनके पांव पखार कर व्रती के साथ ही परिवार के लोग आशीर्वाद ले रहे हैं।
सरस्वती शिशु मंदिर मालवीय नगर में सोमवार को प्रधानाचार्य उमाशंकर तिवारी ने कन्या पूजन किया। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहने का संदेश दिया।
करनैलगंज की प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी गुफा शारदीय नवरात्र में भक्तों की आस्था का केंद्र बनी हुई है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग रही हैं। कमेटी के सदस्य श्रद्धालुओं को सकुशल दर्शन करा रहे हैं। नगर के कैलाश बाग मंदिर में स्थापित पूजा पंडाल में प्रतिदिन प्रतियोगिताओं के साथ-साथ महिलाओं के भजन कीर्तन का कार्यक्रम होता है। मौर्य नगर चौराहे, सर्वामाई स्थान पर चलचित्र दिखाए जाते हैं तथा जागरण हो रहा है। बस स्टॉप स्थित भोलेनाथ मंदिर में प्रतिदिन भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है।