{"_id":"68efe64c027979b86c0e2ab5","slug":"girls-danced-with-joy-in-dandiya-garba-night-gonda-news-c-100-1-slko1026-145579-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डांडिया-गरबा नाइट में मस्ती में झूमीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डांडिया-गरबा नाइट में मस्ती में झूमीं छात्राएं
Wed, 15 Oct 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
डांडिया नाइट में नृत्य करतीं महिलाएं व युवतियां।
गोंडा। अमर उजाला एवं एससीपीएम ग्रुप के सौजन्य से हारीपुर स्थित कॉलेज परिसर में मंगलवार की रात श्रद्धा, उमंग और भारतीयता से ओत-प्रोत भव्य डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शक्ति की आराधना और लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतिभागी अवधी, भोजपुरी, बालीवुड, गुजराती, राजस्थानी, पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर खूब थिरके। अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। दीपमालाओं से आलोकित परिसर में ढोल की थाप, मंजीरों की झंकार और रंगीन परिधानों की चमक एक अलौकिक आभा बिखेर रही थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने दीप प्रज्ज्वलन और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया, जबकि समापन अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण, एससीपीएम ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. ओएन पांडेय, अध्यक्ष अलका पांडेय, डाॅ. अजय शुक्ला, धीरज दूबे, रवि मोदी, नीलम श्रीवास्तव, सरिता तिवारी, मीनाक्षी आदि की विशिष्ट उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया।
लोक संस्कृति के प्रतीक हैं डांडिया व गरबा
आयुक्त ने कहा कि डांडिया और गरबा भारतीय लोक-संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं। यह केवल नृत्य नहीं, बल्कि मातृशक्ति की आराधना, सौंदर्य और सामूहिक आनंद का उत्सव हैं, जो समाज में प्रेम, एकता और श्रद्धा का संदेश देते हैं। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए एडीएम ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा की जड़ों से जोड़ते हैं और सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित करते हैं।
विज्ञापन
प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
निर्णायक मंडल ने नृत्य तथा परिधान की दो अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। नृत्य में वेदिका शुक्ला को प्रथम, डॉ. सोनल शुक्ला को द्वितीय, अंजली सिंह को तीसरा पुरस्कार मिला। परिधान वर्ग में मंजीत कौर को प्रथम, भूमिका सिंह को द्वितीय व अंशु तिवारी को तृतीय पुरस्कार मिला। देर रात तक इस कार्यक्रम में काॅलेज की छात्राओं तथा आमंत्रित विशिष्ट महिलाओं व युवतियों ने प्रतिभाग किया। मुंबई से आए संगीतकार एजेड राज, राजस्थान के डांडिया कलाकार मनोज पोरवाड़, कानपुर से आईं गायिका अर्चना पांडेय, गरिमा श्रीवास्तव ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। झूमते हुए युवा-युवतियों ने गरबा और डांडिया की ऐसी रंगीन प्रस्तुतियां दीं कि पूरा परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोक और लय के संगम से सजी एक सांस्कृतिक रात्रि बन गया। संचालन मनीष सेंगर ने किया।
इनका रहा सहयोग
इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल नवाबगंज, रघुकुल विद्यापीठ, कुसुमा हास्पिटल, आईसीआईटी, लाला राज किशोर राजीव कुमार, गीता इंटरनेशनल स्कूल जयनगरा, पवन सिंह मझारा, रोजवुड इंटरनेशनल स्कूल बालपुर, ट्रेंडस सलूजा, गिफ्ट आईवीएफ, भाजपा नेता अखिलेश तिवारी, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, चंद्रमौलि मिश्रा, बर्गर सिंह का कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग रहा।