फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl student died in road accident

Gonda News: छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Girl student died in road accident
अनुराधा सिंह की फाइल फोटो
गोंडा। गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर रनियापुर गांव के सामने एक डीएलएड प्रशिक्षु छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना साथ में पढ़ाई कर रहे प्रशिक्षुओं को हुई तो वह घटनास्थल पहुंचे और घायल छात्रा अनुराधा सिंह को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचते ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उमरीडीह की रहने वाली अनुराधा सिंह 2021 बैच की प्रशिक्षु छात्रा थी। बुधवार को वह स्कूटी से घर जा रही थी। तभी पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अनुराधा को सहपाठियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दर्जीकुआं चौकी प्रभारी सर्वजीत गुप्त ने बताया कि हादसा करने वाले पिकअप वाहन को पकड़ने के साथ ही चालक विशाल वर्मा निवासी बाबागंज, थाना रुपईडीहा, बहराइच का रहने वाला है। अनुराधा की मौत से पिता अशोक सिंह सहित पूरा परिवार सदमे में है। डायट प्राचार्य राकेश कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता ज्ञान बहादुर, ओंकार चौधरी, सौमित्र सिंह, ओंकार गुप्ता, दिवाकर मिश्र ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed