फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Get beat policing through app: SP

एप के जरिए कराएं बीट पुलिसिंग: एसपी

Sun, 28 Feb 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Get beat policing through app: SP
गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एसपी ने बैठक में एप के जरिए बीट पुलिसिंग कराने के निर्देश दिए। एसपी ने पंचायत चुनाव से पहले भूमि विवाद की ग्रामवार सूची बनाकर विवादों को निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने थानों पर लंबित मुकदमों के संबंध में समीक्षा करते हुए मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। काफी समय से लंबित विवेचनाओं का अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निपटारा करने के निर्देश दिए। कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की नियमित निगरानी कराई जाए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी प्रकार के भूमि विवादों व अन्य गंभीर मामलों की ग्रामवार सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा कराया जाए।
कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव-गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही थानो के समस्त पुलिसकर्मी एप के जरिए बीट पुलिसिंग करें। इससे सूचनाओं और कानून व्यवस्था समेत अपराध रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि एप के माध्यम से ही हिस्ट्रीशीटर की निगरानी, शस्त्रों का सत्यापन, चरित्र सत्यापन आदि की कार्रवाई कराई जाए। समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रधान लिपिक, स्टेनो पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed