{"_id":"600862178ebc3e316538c6fe","slug":"gaurav-s-mobile-location-found-in-khalilabad-gonda-news-lko560873138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत गौरव को खलीलाबाद में तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत गौरव को खलीलाबाद में तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
गोंडा। एससीपीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र गौरव हालदार अपहरण कांड में 51 घंटे बाद भी पुलिस अभी खाली हाथ है। पुलिस की छह टीमें खलीलाबाद समेत तीन जिलों में गौरव का पता लगाने में जुटी हैं। पुलिस ने सर्विलांस पर मिले एक नंबर के आधार पर गोंडा में एक युवक को उठाया है।
बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीजोत के सत्संग नगर कॉलोनी के रहने वाले डॉ. निखिल हालदार के बेटे गौरव हालदार जो गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र के हारीपुर स्थित एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है। वहां कॉलेज हास्टल में रहता था। गौरव 18 जनवरी की शाम तकरीबन चार बजे कॉलेज से गायब हो गया था।
डॉ. निखिल के मोबाइल फोन पर 10 जनवरी की दोपहर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि उसने गौरव का अपहरण कर लिया है। कॉल करने वाले ने डॉ. निखिल हालदार से गौरव की रिहाई के लिए 70 लाख फिरौती मांगी थी। डॉ. निखिल हालदार की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने एससीपीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
मगर गौरव के बारे में पुलिस को कॉलेज से कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। अपहरण जैसे मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग छह टीमें गठित कर अपहरण कांड के खुलासे का टास्क सौंपा। गौरव और उससे जुड़े लोगों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया तो मंगलवार को गौरव का लोकेशन संतकबीर नगर के खलीलाबाद में मिला।
पुलिस की एक टीम बहराइच तो दो टीमें खलीलाबाद व गोरखपुर में गौरव की तलाश कर रही हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। मगर अपहरण की सूचना के 31 घंटे बाद भी पुलिस गौरव हालदार का पता नहीं लगा सकी है।
पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र के मुंडेरवा के रहने वाले एक युवक को उठाया है। पकड़े गए युवक के मोबाइल से गौरव की किसी से बात हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने युवक को उठाया है। उससे पूछताछ कर रही है।
गौरव के पिता डॉ. निखिल हालदार पुलिस ने सिर्फ एक सवाल कर रहे है कि आखिर उनका बेटे कब मिलेगा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि पुलिस टीमे गौरव की तलाश में जुटी हैं, जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।