फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gangster carrying a reward of Rs 50,000 arrested by STF

Gonda News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गैंगस्टर

Thu, 22 Jan 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gangster carrying a reward of Rs 50,000 arrested by STF
आरोपी मलखान सिंह 
परसपुर/गोंडा। एसटीएफ और परसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को 50 हजार के इनामी गैंगस्टर मलखान सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के भयापुरवा मरचौर निवासी मलखान सिंह गैंग बनाकर साथियों के साथ क्षेत्र में चोरी की वारदातें अंजाम देता था। उस पर और साथियों पर चोरी की तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। बाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। आईजी ने मलखान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद मामला एसटीएफ को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ के उपनिरीक्षक प्रताप नारायण सिंह, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, कुलदीप सिंह व चालक नागेश मिश्र की टीम को सूचना मिली कि आरोपी मलखान मरचौर मोड़ हरदिया टावर के पास देखा गया है। इसी सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मलखान ने बताया कि उसने साथी रितिक सिंह उर्फ बिल्लू, जाकिर, रिजवान, सनी, योगेश व अंकित के साथ मिलकर लक्ष्मनपुरवा डेहरास में कंपोजिट बीयर की दुकान में सेंध काटकर और धरमनगर स्थित बीयर की दुकान में भी चोरी की थी। उस वक्त सनी, रितिक व रिजवान के साथ मोहना स्थित शराब की दुकान में चोरी करने जाते समय पकड़ लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed