फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Games in the project of quarter to two crores, old poles are being installed

पौने दो करोड़ के प्रोजेक्ट में खेल, नए की जगह लगा रहे पुराने पोल

Mon, 26 Jul 2021 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Games in the project of quarter to two crores, old poles are being installed
गोंडा। करनैलगंज से हुजूरपुर मार्ग के निर्माण में बिजली लाइन बिछाने में खेल शुरू हो गया है। पौने दो करोड़ के इस प्रोजेक्ट को कार्यदायी संस्था व विभाग ने नए सामान का प्रयोग न कर पुराने पोल व सामान को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

हुजूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर कराये गये बिजली लाइन शिफ्टिंग में बड़ा खेल सामने आया है। नई के जगह पुरानी सामग्री का प्रयोग करके लाइन बिछा दी गई। जिसे इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी मिली थी।
विज्ञापन

उन जिम्मेदारों ने भी बहती गंगा में हाथ धोना शुरू कर दिया। मामला करनैलगंज, सेमरा, हुजूरपुर मार्ग से जुड़ा है। इस मार्ग पर गोंडा जिले की सीमा किलोमीटर 12 तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाना है। जिसकी वजह से मार्ग के किनारे स्थापित विद्युत लाइन की शिफ्टिंग कराया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग इस कार्य को करा रहा है। जिसमें बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य बिजली विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जिस पर 1.79 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर लाइन शिफ्टिंग की जिम्मेदारी एक कार्यदायी संस्था को दे दिया गया। बताया जाता है कि अधिक धन बचाने की नियत से इसमें पुरानी सामग्री का उपयोग किया गया है।
जब कि नया सामान खरीदकर लाइन बनाया जाना था। नंगे तार की लाइन कई स्थानों पर रोड क्रॉस कर रही है। जिससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस तरह लाइन शिफ्टिंग कार्य मे बड़े पैमाने पर खेल हुआ है। पुराने पोल व उन पोल से खोले गए सामान को नई लाइन में लगाया जा रहा है।
जबकि लाइन की शिफ्टिंग में सारे सामान का इस्टीमेट नए सामान का बनाया गया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई अनिल कुमार बताते है कि मार्ग के चौड़ीकरण में बिजली लाइन शिफ्टिंग व अन्य कार्य का भी भुगतान पीडब्ल्यूडी के द्वारा ही कराया जाना है।
जिसमें बिजली लाइन शिफ्टिंग में बिजली विभाग किसी ठेकेदार से कार्य करा रहा है जो भी भुगतान वेरिफाई होता है उसका भुगतान विभाग को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यह जांच करना पड़ेगा कि पुराने सामान लगाए गए हैं।
उधर बिजली विभाग के एक्सईएन बीएल सिंह बताते हैं कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य एक पंजीकृत संस्था के माध्यम से कराया जा रहा है। अब पुराने उपकरण या बिजली के सामान लगाने की जानकारी नही हुई है।

विभाग लगातार मॉनीटरिंग कर रहा है। एसडीएम हीरालाल का कहना है नए प्रोजेक्ट कार्य में पुरानी सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत मिली है। उसकी जांच तहसीलदार से कराई जाएगी। यदि पुरानी सामग्री का प्रयोग हुआ है तो जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed