फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gajanan ends of the echo

चहुंओर रही गजानन की गूंज

Sun, 27 Sep 2015 11:42 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
‘गणपति बप्पा मोरया...’, ‘अगले बरस तू जल्दी आ...’ जयकारे के साथ गणेश प्रतिमाओं का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। रविवार को निकले जुलूस में प्रथम पूज्य देवता के जयकारों की हर तरफ धूम रही। डीजे की धुनों पर थिरकते भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


बलरामपुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सिसई घाट पर तथा उतरौला में पिपराघाट पर राप्ती नदी में किया गया।
 गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी के दिन जिले भर में तमाम स्थानों पर प्रथम पूज्य देवता मंगलमूर्ति भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


10 दिनों तक चले गणेश पूजन महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार को हवन-पूजन के बाद गणेश प्रतिमाओं का जुलूस रवाना किया गया। उतरौला में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आई गणेश प्रतिमाओं के जुलूस में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणपति बप्पा की प्रतिमाओं के साथ चल रहे भक्तों ने डीजे की धुनों पर थिरकते हुए अबीर-गुलाल भी उड़ाया। भगवान श्रीगणेश के जयकारे के साथ गणेश प्रतिमाओं का जुलूस पिपराघाट पहुंचा। वहां भक्तों ने विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी में किया।

जुलूस के साथ एडीएम शिवपूजन, एएसपी एसके राय, एसडीएम राम हर्ष मौर्य, सीओ देशराज, कोतवाल राज कुमार यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप चंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन, शिव कुमार व पवन गुप्ता समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी तरह पेहर बाजार में भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को विधि-विधान के साथ किया गया।
 
नगर के भगवतीगंज बाजार में उतरौला रोड पर स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन पुलिस के साथ मामूली अवरोध के बाद किया गया। रविवार सुबह भगवतीगंज चौकी की पुलिस अचानक प्रतिमा स्थापन स्थल पर पहुंची और कहा कि परमीशन नहीं है, इसलिए इस प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा।

पूजन व्यवस्थापक शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि प्रतिमा 10 दिनों से स्थापित है, इसलिए इसका विसर्जन किया जाना जरूरी है। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल मधुुर मिश्रा पुलिस चौकी के स्टाफ का समर्थन करने लगे और मौके पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई।


मामले की सूचना पर विहिप जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्र व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन की इस कार्यशैली से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। लोगों ने मामले की सूचना डीआईजी, एसपी व एडीएम को दी। डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने प्रतिमा का विसर्जन महाआरती के बाद विधि-विधान से राप्ती नदी में कराया। विसर्जन जुलूस के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed