फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fury among villagers due to finding cow's remains

गाय के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष

Wed, 02 Jun 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fury among villagers due to finding cow's remains
मजूपुर ग्रामसभा के जंगल में बनी गोशाला की पांच गायों को सोमवार की रात गो तस्करों ने काटा और मीट व हड्डियां लेकर भाग निकले। मंगलवार की सुबह गायों के अवशेष देखकर ग्रामीण भड़क उठे। सूचना पर पुलिस के साथ ही एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह व इगलास से भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी मौके पर पहुंचे तो उनके खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। लोगों का गुस्सा देखते हुए इगलास व खैर थानों से भी फोर्स मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में सफल हो सके। इसके बाद जेसीबी के जरिए गड्ढा खुदवाकर अवशेष दफन कराए गए। गोंडा थाने के उप निरीक्षक जनमेद सिंह की ओर से अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गोशाला का केयर टेकर गायों को चारा डालने पहुंचा तो गोशाला के पास ही खेतों में पांच गायों के कटे सिर व खाल पड़ी देखी।
विज्ञापन

मीट व हड्डी गायब थी। उसने गांव में खबर दी तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह, विधायक राजकुमार सहयोगी, एसडीएम कुलदेव सिंह भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पहले भी गोशाला की गायों को गो तस्कर काट चुके हैं लेकिन उन घटनाओं को दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 थे गोवंश, 34 बचे
ग्राम पंचायत सचिव राजीव दीक्षित ने विधायक व अधिकारियों को बताया कि गोशाला में 48 गोवंश थे। अब 34 ही मौजूद हैं। उधर गोशाला की अव्यवस्थाओं पर विधायक ने पंचायत सचिव को जमकर हड़काया। काफी जद्दोजहद के बाद तय हुआ कि पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।
इसका अध्यक्ष ग्राम प्रधान होगा। समिति गोशाला का सुचारू रूप से संचालन करेगी। गोशाला की चारदीवारी निर्माण का भी अधिकारियों ने आश्वासन दिया। तब तक मौजूद गोवंश को सुरक्षा की दृष्टि से चिंता की नगरिया स्थित गोशाला में भेजने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी।

कानों में लगे थे जियो टैग
घटनास्थल पर गायों के जो अवशेष मिले हैं उनके कानों में जियो टैगिंग थी। इससे साफ था कि वह गायें गोशाला से ही संबंधित थीं। लोगों का कहना है कि चारदीवारी न होने से गो मांस की तस्करी करने वाले आसानी से घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed