{"_id":"631b896125b715270030ea98","slug":"function-chitrans-gonda-news-lko647577925","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमशंकर लाल जिलाध्यक्ष व संतोष बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमशंकर लाल जिलाध्यक्ष व संतोष बने महामंत्री
विज्ञापन
फोटो-17-गोंडा के राजा देवी बक्स सिंह पुस्तकालय में प्रमाण पत्र लेते चित्रांश कल्याण समिति के नवनि?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। चित्रांश कल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को महाराजा देवी बक्स सिंह पुस्तकालय सभागार में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष देवता प्रसाद श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी केके श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजा अर्चना के साथ हुआ। संरक्षक मंडल के अनिल कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं दिलीप श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सर्व सम्मति से प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अवधेश श्रीवास्तव, आनंद कुमार एवं ओम प्रकाश को उपाध्यक्ष, संतोष श्रीवास्तव को महामंत्री, इंद्र बहादुर श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अरविंद सहाय, अजय कुमार एवं सुशील कुमार को संगठन मंत्री, विकास मनोहर सुदीप कुमार एवं राजकुमार श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री, विजिट प्रेम को ऑडिटर, अतुल कुमार श्रीवास्तव को प्रवक्ता, बसंत कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी व प्रमोद नंदन को मीडिया प्रभारी, सुशील श्रीवास्तव, अरुण कुमार, अरुप एवं देवेंद्र कुमार व प्रदीप श्रीवास्तव को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
वहीं महिला विंग में वीना श्रीवास्तव को संयोजक तथा सुषमा श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, स्नेहलता को संयुक्त मंत्री, शशी को उपाध्यक्ष, सरिता को महामंत्री का पदभार दिया गया। मनीष सिंह श्रीवास्तव सहित अन्य ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति के सहयोग एवं कल्याण के लिए शपथ ली। (संवाद)