फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FSTP will be built in two panchayats of the district with eight crores.

Gonda News: आठ करोड़ से जिले की दो पंचायतों में बनेगा एफएसटीपी

Mon, 23 Feb 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
FSTP will be built in two panchayats of the district with eight crores.
गोंडा। जिले की दो पंचायतों में आठ करोड़ की लागत से फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) स्थापित किया जाएगा। इसके बाद मल व जल का शोधन करके खाद व फसल सिंचाई में प्रयोग किया जाएगा। निर्माण शुरू करने के परसपुर के चंगेरी और मुजेहना के दिनारा ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इससे गांवों की सफाई के साथ ही सेप्टिक टैंक खाली कराने में समस्या नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में दो एफएसटीपी निर्माण की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन




जिला समन्वयक (तकनीकी) विनीत शुक्ल का कहना है कि शासन स्तर से यूपीपीसीएल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्माण के लिए दोनों पंचायतों में एक-एक एकड़ भूमि को चिह्नित किया गया है। इससे दोनों ब्लॉकों की करीब 150 से अधिक पंचायतों में साफ-सफाई समेत अन्य गतिविधियों में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


प्रत्येक परियोजना पर चार-चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहरों की तरह लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुविधा मिलेगी। शासन स्तर से हरी झंडी के बाद जल्द कार्यदायी संस्था काम शुरू करेगी। इसके लोगों को सेप्टिक टैंक खाली कराने समेत अन्य समस्याएं दूर की जाएगी। मल-जल को शोधित किया जाएगा। खाद व फसल सिंचाई में प्रयोग किया जाएगा। 2.70 लाख आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






दो पंचायतों में बनेगा एफएसटीपी
दो पंचायतों में एफएसटीपी बनाने का निर्णय लिया गया है। जमीन चिह्नित की जा चुकी है। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू होगा। इससे लोगों को फायदा होगा।



--लालजी दूबे, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed