{"_id":"625b003ebb3c1555c104f568","slug":"fraud-station-tte-gonda-news-lko62642232","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद एक्सप्रेस में टिकट चेक करते दबोचा गया टीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद एक्सप्रेस में टिकट चेक करते दबोचा गया टीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। तीन दिन पूर्व पकड़े गए फर्जी टीसी का खुलासा शुक्रवार देर शाम जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से किया। पकड़े गए फर्जी टीसी के पास से टीटीई की एक जोड़ी ड्रेस व फर्जी कागजात बरामद हुए हैं।
रेलवे सुरक्षा बल के सीनियर उपनिरीक्षक ललितेश कुमार के अनुसार बीते 13 अप्रैल की सुबह आठ बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिला कि शहीद एक्सप्रेस में फर्जी टीसी बनकर एक व्यक्ति यात्रियों का टिकट चेक कर रहा है। इस आधार पर गुरुवार सुबह शहीद एक्सप्रेस (14674) के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचने पर उप स्टेशन अधीक्षक (कॉमर्शियल) टीकाराम मीणा व रेलवे पुलिस ने ट्रेन चेक की। तभी ट्रेन के टीटीई राजू लाल मीणा व प्रदीप कुमार ने बताया कि स्लीपर कोच संख्या आठ में एक व्यक्ति खुद को टीसी बताकर यात्रियों के टिकट चेक कर रहा है।
आरपीएफ ने तत्काल उस युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए सूर्य पतावन निवासी बजनाई कोइल द्वितीय स्ट्रीट जनपद चेन्नई (तमिलनाडु) के पास से फर्जी आई कार्ड तथा रेलवे का फर्जी पास मिला है। टीकाराम मीणा ने जीआरपी को तहरीर दी है। इसमें बताया कि आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड, रेलवे पास व नीले कलर की डायरी, एक जोड़ी टीटीई की ड्रेस भी मिली है। जीआरपी इंस्पेक्टर एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि फर्जी टीसी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।