फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fraud,mid day meal,Rasan

दो हजार क्विंटल राशन डकारने की फिराक में गोदाम प्रभारी

Tue, 09 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
fraud,mid day meal,Rasan
करनैलगंज (गोंडा)। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए कोरोना काल में आया करीब दो हजार क्विंटल से अधिक गेहूं पर गोदाम प्रभारी कुंडली मारकर बैठे हैं। बच्चों के हिस्से का राशन डकारने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में बंद पड़े परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की ओर से गेहूं और चावल (दोपहर भोजन का राशन) 134 दिनों का दिया जाना था। इसमें मात्र चावल का वितरण किया गया, और गेहूं की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। इस कारण गेहूं का वितरण नहीं किया जा सका। गेहूं की डिमांड भेजी गई और अप्रैल माह में 134 दिन के दोपहर भोजन का राशन जो बच्चों को मिलना चाहिए वह सरकारी गोदामों को दिया गया। मगर गोदामों से उसका वितरण अब तक नहीं हो सका है। गोदाम प्रभारी बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सूची न मिलने का बहाना मारकर उस गेहूं को डकारने की जुगत भिड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड करनैलगंज में करीब 850 क्विंटल गेहूं, हलधरमऊ में करीब 425 क्विंटल, तथा परसपुर व कटरा बाजार ब्लॉक में गेहूं का वितरण करने के लिए गोदामों को आपूर्ति हो चुका है। गोदाम प्रभारी उसे वितरण के लिए कोटेदारों को नहीं दे रहे हैं। करनैलगंज तहसील के चारों ब्लॉकों में मिलाकर करीब दो हजार क्विंटल गेहूं से अधिक है, और गोदाम के प्रभारी बीआरसी से सूची मिलने का इंतजार कर रहे हैं। यह गेहूं अप्रैल माह में गोदाम पर पहुंचाया गया, लेकिन अगस्त माह के मध्य तक बच्चों को नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की नहीं उपलब्ध करवाई सूची
करनैलगंज के गोदाम प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि गेहूं प्राप्त हो गया है बीआरसी से बच्चों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। सूची उपलब्ध होने के बाद वितरण किया जाएगा। हलधरमऊ के गोदाम प्रभारी राजेश चौधरी कहते हैं कि सूची मिलने का इंतजार है। सूची मिलते ही कोटेदारों को गेहूं वितरण के लिए दे दिया जाएगा।

गोदाम प्रभारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
उप जिलाधिकारी हीरालाल कहते हैं कि गोदाम प्रभारियों द्वारा महीनों से राशन गोदाम में रखने एवं सूची न होने की बात बताई जा रही है। मगर गेहूं कोटेदारों को क्यों नहीं उपलब्ध कराया गया इसकी जांच कराकर गोदाम प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed