फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DUDA office found closed during inspection; salaries of six employees withheld

Gonda News: निरीक्षण में बंद मिला डूडा कार्यालय, छह कर्मचारियों का वेतन रोका

Thu, 03 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
DUDA office found closed during inspection; salaries of six employees withheld
विकास भवन में कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ दयानंद प्रसाद। स्रोत: सूचना विभाग 
गोंडा। सीडीओ दयानंद प्रसाद के औचक निरीक्षण में बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित डूडा कार्यालय में ताला लटका मिला। कार्यालय के सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा विभिन्न विभागों के छह कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने मत्स्य, पशुपालन, ग्रामीण अभियंत्रण, पंचायतीराज, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और अन्य विभागों का जायजा लिया। कई कार्यालयों और शौचालयों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली, जबकि गैलरी की प्रकाश व्यवस्था भी खराब पाई गई। जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय के पास बरामदे में जर्जर और पुरानी अलमारी रखी होने पर भी सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ ने प्रभारी डीपीआरओ को विकास भवन परिसर और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने तथा अनावश्यक सामान हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास भवन में लापरवाही, अव्यवस्था और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम-रोजगार और समाज कल्याण अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed