फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fourth accused arrested in Vinod Sahni murder case

Gonda News: विनोद साहनी हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 12 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in Vinod Sahni murder case
परसपुर। विनोद साहनी हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रेक्सड़िया निवासी वरुण देव सिंह है। पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ में वरुण का नाम सामने आया था। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

रेक्सड़िया मल्लहनपुरवा निवासी विनोद साहनी बुधवार रात आठ बजे शाहपुर बाजार स्थित अपनी बर्तन की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास चार बाइकों से पहुंचे करीब 10 लोगों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनोद को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया, जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हत्या से इलाके में आक्रोश फैल गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शुभम सिंह, सुभाष सिंह और अंतिम सिंह को गिरफ्तार किया था। एसओ परसपुर कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर वरुण देव सिंह को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाएगी निगरानी
डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर विवाद और उसके बाद वारदात होने का तथ्य सामने आया है। पुलिस इस पहलू पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा कि ऐसी कोई पोस्ट न करें, जिससे समाज में गलत संदेश जाए या माहौल खराब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed