फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four youths drowned in the river in Gonda, one died

Gonda News: कुआनो नदी में चार युवक डूबे, एक की मौत

Tue, 04 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four youths drowned in the river in Gonda, one died
गोंडा। बलरामपुर जिले की सीमा पर मंगलवार को कुआनो नदी में नहाते समय चार युवक डूब गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से तीन युवकों को तो बचा लिया, जबकि एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बलरामपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चारों युवक बलरामपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर के देहात कोतवाली के कुकुरभुकवा गांव निवासी बलराम (35) मंगलवार को तीन मित्रों के साथ इटियाथोक के लक्ष्मणपुर लालनगर गांव में झाड़फूंक कराने पहुंचा था। वहां से लौटते समय रास्ते में उजारपुरवा गांव के समीप चारों लोग कुआनो नदी में नहाने लगे। इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन

युवकों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इस पर पास के कई ग्रामीण पहुंच गए और कड़ी मशक्कत से चारों युवकों को बाहर निकाला। मगर तब तक बलराम की मौत हो चुकी थी। इसी बीच सूचना पाकर इटियाथोक व बलरामपुर की देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नदी से निकाले गए तीनों युवकों को बलरामपुर के अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इटियाथोक पुलिस के मुताबिक घटनास्थल बलरामपुर होने के कारण वहां की देहात कोतवाली पुलिस शव लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed