{"_id":"6172f68659b0c673aa5e2a55","slug":"four-new-power-houses-to-be-built-in-mehnaun-with-15-67-crores-gonda-news-lko60124422","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनौन में 15.67 करोड़ से बनेंगे चार नए विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनौन में 15.67 करोड़ से बनेंगे चार नए विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
गोंडा के धानेपुर में बना विद्युत उपकेन्द्र।
- फोटो : GONDA
गोंडा। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेहनौन में पांच मेगावाट के चार नए बिजली उपकेंद्र बनेंगे। विधानसभा क्षेत्र के सोनवरसा, धर्मेई, झालीधाम व जयप्रभा ग्राम में इन उपकेंद्रों का निर्माण होगा। इन प्रस्तावित उपकेंद्रों के बनने से पूरे इलाके में सालों से व्याप्त निर्बाध बिजली आपूर्ति की समस्या दूर हो सकेगी।
मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी के प्रस्ताव पर शासन ने इन उपकेंद्रों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इनके निर्माण पर करीब 15.67 करोड़ का खर्च आएगा। शासन से नए उपकेंद्र बनाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी के बाद जिला प्रशासन ने चारों उपकेंद्रों के लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर दी है।
मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में अभी कुल छह बिजली उपकेंद्र हैं। उनमें से धानेपुर, इटियाथोक व खरगूपुर बिजली सब स्टेशन काफी पुराने हो चुके हैं। इन उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइन भी काफी जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
इसके चलते आए दिन लाइन ट्रिपिंग की समस्या से बिजली गुल होने के साथ ही लो वोल्टेज की बड़ी समस्या भी परेशान करती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने शासन को चार नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था।
विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने इन उपकेंद्रों के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के सोनवरसा, धर्मेई, झालीधाम व जयप्रभाग्राम में यह नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे।
पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार इनके निर्माण पर सोनवरसा में 4.95 करोड़, धर्मेई में 4.22 करोड़, झालीधाम में 3.40 करोड़ व जयप्रभाग्राम में 3.10 करोड़ की लागत आएंगी।
शासन से स्वीकृति के बाद जिला प्रशासन ने इन उपकेंद्रों के निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी का कहना है कि इन चारों उपकेंद्रों के निर्माण के बाद मेहनौन में बिजली सप्लाई से जुड़ी समस्या को दूर करने में प्रभावी स्तर पर पूरी मदद मिलेगी।
मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में धानेपुर विद्युत उपकेंद्र सबसे पुराने पॉवर हाउस में से एक है। इसकी लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। लाइन जर्जर होने के कारण अक्सर यहां के लोगों को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ता है। राजापुर परसौरा व मेहनौन पावर हाउस भी इसी उपकेंद्र से जुड़े हैं।
लोड अधिक होने के चलते यहां पूरी फ्रिक्वेंसी की सप्लाई भी नहीं हो पाती। इस समस्या के समाधान के लिए अब इन दोनों उपकेंद्रों को धानेपुर उपकेंद्र से अलग किए जाने की योजना है। विधायक की तरफ से इन उपकेंद्रों के लिए नई लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
प्रस्ताव के तहत राजापुर परसौरा के मनकापुर व मेहनौन को बेंदुली में बने 132 केवीए पावर हाउस से कनेक्ट किया जायेगा और दोनों उपकेंद्रों के लिए 33 हजार की नई लाइन बिछाई जाएगी। इस लाइन के बन जाने से धानेपुर विद्युत उपकेंद्र का लोड कम होगा और फ्रिक्वेंसी की समस्या भी दूर हो सकेगी।