फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four lakh people craving 16 hours of electricity and water

16 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप, चार लाख उपभोक्ता अंधेरे में

Wed, 07 Aug 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Four lakh people craving 16 hours of electricity and water
मसकनवा (गोंडा)। मनकापुर से मसकनवा विद्युत उपकेंद्र तक 33 हजार केवी मेन लाइन में मंगलवार की रात फाल्ट आने के कारण क्षेत्र में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली न आने के कारण चार लाख की आबादी को पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी में व अंधेरे में रहना पड़ा।
विज्ञापन

मसकनवा बिजली उपकेंद्र के एसएसओ बृजकिशोर मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि 10:30 बजे मनकापुर से मसकनवा उपकेंद्र की मेन लाइन पर आम के पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। जिससे उपकेंद्र के मसकनवा, छपिया, बगदर, गौरा चौकी, भोपतपुर फीडरों के रानीजोत, खपरी पारा खालेगांव, पटखौली, भवाजितपुर, सैदनपुर, नरैचा तेंदुआ रानीपुर, माड़ा, महमूदपुर, तेजपुर, हथिनी, बीरापुर, जगन्नाथपुर, गड़रही, मछमरवा, परसा तिवारी, चांदनीचौक, शीतलगंज, फुटहिया सहित सैकड़ों गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में 16 घंटे की कटौती से क्षेत्र की चार लाख आबादी को अंधेरे में रात गुजरनी पड़ी। पावर कॉर्पोरेशन ने बुधवार को विद्युत कर्मियों से मेन लाइन पर गिरे डाल को हटवाया। तब जाकर बुधवार को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आपूर्ति बहाल हुई। इस बारे में जानकारी लेने के लिए उपकेंद्र के अवर अभियंता देवताराम का सीयूजी नंबर मिलाया गया जो नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में वर्तमान समय में उपकेंद्र के सभी फीडरों पर हो रही बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। क्षेत्र के अनिल पांडेय, मनमीत सिंह, पवन कुमार, आशीष दूबे, आशीष सिंह, दीपक वर्मा, शेषराम वर्मा का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था व लो वोल्टेज की समस्या से निजात नहीं मिली तो उपकेंद्र पर व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed