फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   four injured in knife attack

रंजिश में चटकी लाठियां, चाकू से हमले में चार घायल

Sun, 04 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
four injured in knife attack
मनकापुर (गोंडा)। रंजिश में दो पक्षों के बीच शनिवार की देर शाम आपस में भिड़ गए और जमकर लाठियां चलीं और चाकूबाजी भी हुई। इसमें एक युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे पक्ष के चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव मजरे तेलियनपुरवा निवासिनी नंदनी पत्नी सत्यपाल ने शनिवार की देर शाम को कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को उनके ससुर राम लोचन शौच के लिये बाहर गये थे तभी रंजिश को लेकर विपक्षी रमेश निवासी नट्टन पुरवा ने अभद्रता करते हुए लाठी-डंडा से मारने लगे। शोर सुन कर उनके पति सत्यपाल पहुंचकर छुड़ाने लगे। इसी दौरान विपक्षी रमेश ने जान से मारने की नियत से उनके पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और धमकी देते हुए भाग गया। घायल अवस्था में पति को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से सत्यपाल को गंभीर दशा में लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से ग्राम मनकापुर के मजरे नट्टनपुरवा गांव निवासिनी राम दुलारी पत्नी बाबा दीन ने लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को देर शाम गांव में स्थित एक ढाबली पर उनका लड़का रमेश सामान लेने गया था तभी विपक्षी राम लोचन, सत्यपाल, शत्रोहन, अजय निवासीगण तेलियन पुरवा वहां पहुंचकर बिना कारण लड़के को लाठी-डंडा से मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर करने पर उनकी लड़की रामावती, रेशमा व लड़का महेश छुड़ाने लगे तो उक्त लोग लाठी-डंडा व चाकू से मारकर घायल कर दिया। जिसमें सभी लोगों को चोटें आयी हैं। जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ जानलेवा समेत विभिन्न धाराओं मामला दर्ज किया है और दूसरे पक्ष के ओर से मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed