{"_id":"608ae5a88ebc3ebd020bd878","slug":"four-including-wife-of-lucknow-cjm-died-of-corona-gonda-news-lko5762335200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ सीजेएम की पत्नी समेत चार की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ सीजेएम की पत्नी समेत चार की कोरोना से मौत
विज्ञापन
गोंडा। जिले में लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर के साथ ही गांवों में भी कोरोना का कहर दिख रहा है। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक आ रही है।
जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में 197 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसमें 64 केस शहरी क्षेत्र के हैं, बाकी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। वहीं संक्रमण से भी मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। लखनऊ के सीजेएम की पत्नी के साथ ही जिले में चार लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
शहर के साहबगंज मोहल्ले की निवासी रिया गुप्ता का इलाज लखनऊ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में हो रहा था। जहां उनकी मौत हो गई है, वहीं उनके पति सीजेएम लखनऊ का इलाज पीजीआई में चल रहा है। इसी तरह करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय भवानीगंज की शिक्षामित्र नीलम सिंह की भी मौत कोरोना से हो गई।
विज्ञापन
बेलसर निवासी चंद्रभान शुक्ल के साथ एक अन्य व्यक्ति की भी मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई है। इन मौतों से लोगों में शोक की लहर है। शिक्षामित्र के निधन से संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र ने शोक जताया है और परिवारीजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद देने की मांग की है।
उधर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में 197 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसमें 64 केस शहरी क्षेत्र के हैं, बाकी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। वहीं जिलें में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए गांवों में सैनिटाइजेशन व सफाई पर जोर दिया जा रहा है। कई पंचायतों में सैनिटाइजेशन का कराया गया है।
3411 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे
कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को 3411 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही अभी 298 जांच रिपोर्ट आनी अवशेष है। अब तक करीब 1460 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं और 2121 मरीज सक्रिय हैं।
चार कोरोना मरीज गुरुवार को स्वस्थ हुए हैं जिन्हें अस्पताल से घर भेजा गया है। अब तक जिले में इलाज के दौरान करीब 113 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रोकथाम के लिए सभी से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
मरीज तो बढ़े लेकिन बंद हैं तीन कोविड अस्पताल
कोविड मरीजों के इलाज के लिए बीते साल पांच अस्पतालों को शुरू किया गया था। जिसमें एक निजी अस्पताल को निजी खर्च पर इलाज की छूट दी गई थी। इसके साथ ही उसी निजी अस्पताल के मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल के 100 बेड के अस्पताल को प्रशासन ने अधिगृहित किया था। इसमें कोविड लेवल वन अस्पताल का संचालन किया गया था। इस बार मरीज बढ़ने के बाद भी अभी तक अस्पताल का संचालन नहीं हो सका है।
इसके अलावा सीएचसी पंडरीकृपाल में 50 बेड का कोविड हास्पिटल और करनैलगंज के आश्रम पद्धति स्कूल में 200 बेड का अस्पताल शुरू किया गया था, इस बार इन अस्पतालों को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। जिले में कोविड 19 हास्पिटल में 126 बेड़ का अस्पताल शुरू है जिसमें 50 मरीज भर्ती हैं और 76 बेड़ खाली हैं। इसी तरह निजी अस्पताल में 95 मरीज भर्ती हैं। यहां भर्ती होना सबके बस की बात नहीं है।