फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Foundation stone of 35 crore plan before completion of tenure

कार्यकाल पूरे होने के पहले 35 करोड़ की योजना का शिलान्यास

Tue, 12 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of 35 crore plan before completion of tenure
जिला पंचायत परिसर में 95 परियोजनाओं को शिलान्यास करती जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो जाएगा। जिलाधिकारी बतौर प्रशासक जिला पंचायत की कमान अपने हाथों में लेंगे। कार्यकाल पूरे होने के ठीक एक दिन पहले मंगलवार को अध्यक्ष केतकी सिंह ने 95 परियोजनाओं को हरी झंडी देने के बाद शिलान्यास किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर में उन्होंने 35 करोड़ की परियोजनाओं के कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया पूरी कर दी। परियोजनाओं से करीबी जिला पंचायत सदस्यों को सौगात देने का काम किया। बुधवार के बाद जिला पंचायत में प्रशासक की व्यवस्था लागू होने से परियोजनाओं की स्वीकृति में परेशानी आने की संभावनाओं के चलते परियोजनाओं का शिलान्यास कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल आज पूरा होगा और 16 ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल भी 21 मार्च तक पूरा हो जाएगा। अध्यक्ष की ओर से अपने कार्यकाल के पहले गांवों की सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष केतकी सिंह ने शिलान्यास मौके पर कहा कि गांवों का विकास शहर की तर्ज पर किया जाना जरूरी है। विकास से गांवों के किसानों और स्वरोजगारियों के अच्छे दिन आएंगे।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत से हर गांव में विकास योजना दी जा चुकी है। इसके अलावा लोगों को विकास के अवसर भी दिए गए हैं। शिलान्यास से पूर्व प्रतिनिधि नान बच्चा पांडेय ने पूजन किया। प्रतिनिधि नान बच्चा पांडेय ने बताया कि 36 परियोजनाएं सड़कों के मरम्मत की हैं और 59 नई सड़कों का निर्माण होना है।

72 किमी सड़कें बनाई जाएंगी। इसमें 43 परियोजनाओं का कार्य हाट मिक्स प्लांट से होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि संजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन तिवारी, भवानीभीख शुक्ल, पुनीत सिंह, नीरज मौर्या, नंद किशोर, मनोज चौबे, इंद्रजीत वर्मा, माधुरी देवी, सोनी सिंह, त्रिवेणी प्रसाद, उप मुख्य अधिकारी अभय सिंह, अभियंता जयहिंद सिंह, आदित्य प्रकाश, राघवेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed