फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Foundation stone laid for 1.5 crore bridge

डेढ़ करोड़ से बनने वाले चिवटहवा पुल का शिलान्यास

Sat, 21 Nov 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for 1.5 crore bridge
गोंडा गौरा विधानसभा क्षेत्र के चिवटहवा नाले पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करते सांसद कीर्तिवर्? - फोटो : GONDA
खोड़ारे गोंडा। गौरा विधानसभा के ग्राम पंचायत बक्सरिया और दौलतपुर ग्रंट को जोड़ने वाले चिवटहवा नाले पर एक करोड़ 48 लाख से पुल का निर्माण होगा। पुल का शिलान्यास सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया व विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने भूमि पूजन कर किया। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार आम जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों की तारीफ की और कहा कि गौरा क्षेत्र में स्कूल, आईटीआई समेत कई योजनाओं की सौगात दी है और आगे भी योजनाओं की सौगातें दी जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं और इससे क्षेत्र में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने घारीघाट में उपकेंद्र की स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को सराहा। विधायक प्रभात वर्मा ने लोगों को क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। कहा कि यह पुल 01 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इस पुल के निर्माण हो जाने पर हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंचायतों के बीच बह रहे नाले पर पुल होने से आसपास के करीब 25 गांवों को सीधा लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा गांवों का विकास और तेजी से होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्रदेश सरकार की ओर से कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी गई है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सौरभ वर्मा, कप्तान श्रीवास्तव जिला पंचायत सदस्य इंद्रबहादुर वर्मा, विक्रम बर्मा, विष्णु सिंह, भल्लू सिंह, बिंदेश्वरी वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed