{"_id":"36bd15843f800e86837c049085b349df","slug":"found-budget-for-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के लिए मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के लिए मिला बजट
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 महीने पहले भंभुवा में आयोजित एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिन सड़कों के निर्माण की घोषणा की थी, उसका बजट जिले को अवमुक्त कर दिया गया है। सरकार से बजट मिलने पर पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए जनता को जल्द ही इसका लाभ मिलने की उम्मीद जाहिर की है।
10 महीने पहले भंभुवा में एक जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले के विकास के लिए 869 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों को स्वीकृति दी थी।
इसमें दो दर्जन सड़कों के अलावा कई पुल व सरकारी बिल्डिंगें शामिल थीं। इसमें से प्रदेश शासन ने गोंडा से चंदवतपुर होते हुए कटराबाजार को जाने वाली 17 किलोमीटर सड़क का पैसा रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
इस सड़क का निर्माण 36 करोड़ रुपये की लागत से होना है। वहीं, लुवाई प्रधानमंत्री सड़क से मिश्रौलिया कानूनगो, लोनियनपुरवा, हरसिंहपुर परसिया होते हुए मुंडेरवा कला तक जाने वाली छह किलोमीटर सड़क के लिए तीन करोड़ रुपये दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त गोंडा-बहराइच मार्ग पर घुचुवापुर से पंडरीसविता अहिरनपुरवा होते हुए बहराइच सीमा तक बनने वाली तीन किलोमीटर सड़क के लिए एक करोड़ 65 लाख रुपये की राशि अवमुक्त की है। जबकि आर्यनगर से खरगूपुर मार्ग पर गोकरनशिवाला से गौनरिया तक तीन किलोमीटर सड़क के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की राशि अवमुक्त की है।