फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Found 100 million ruppes for the four-lane road

फोरलेन रोड के लिए मिले 100 करोड़

Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Found 100 million ruppes for the four-lane road
पीजीआई चौक से नया गांव जाने वाली सड़क - फोटो : amar ujala
शासन से हरी झंडी मिलने के बाद जरवल से गोंडा के बीच बनने वाली 46 किलोमीटर फोरलेन रोड के निर्माण का कार्य भी धीरे-धीरे तेजी पकड़ने लगा है। शासन से इस सड़क के लिए जहां शुरूआती दौर में चार करोड़ रुपये रिलीज किए गए थे तो वहीं हाल में इसके लिए 100 करोड़ रुपये और दिए गए हैं, ताकि सड़क निर्माण में किसी तरह का व्यवधान पैदा न हो।
विज्ञापन


उधर, वन विभाग और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के एक ज्वाइंट इंस्पेक्शन में भंभुवा से गोंडा के बीच करीब 33 सौ पेड़ों को काटने पर भी विभागीय विचार-विमर्श चल रहा है। क्योंकि जितनी जल्दी इन पेड़ों की कटान होती है, उतनी जल्दी सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को जमीन मिल जाएगी और वह अपना काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता कायदे आजम लारी की मानें तो फोर लेन रोड के लिए शासन से 100 करोड़ रुपये उन्हें और मिले हैं, जिससे इसका काम जल्द ही चालू करा दिया जाएगा। जरवल रोड से गोंडा के बीच बनने वाली 46 किलोमीटर फोर लेन रोड किसी जगह पर 19 मीटर होगी तो किसी जगह पर 23 मीटर। जिसका फैसला जमीन की उपलब्धता को देखकर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरवल रोड से गोंडा के बीच बनने वाली फोर लेन सड़क के टेंडर की प्रक्रिया भी इन दिनों अपने आखिरी दौर में है। सड़क के निर्माण की फाइनेंसिएल बिड में इसका काम एचडीबीएल नामक कंपनी को मिला है। 

जरवल रोड से गोंडा के बीच बनने वाली फोर लेन रोड के दायरे में वन विभाग के जितने भी पेड़ आएंगे, उससे 10 गुना ज्यादा पेड़ पीडब्ल्यूडी को बतौर प्लांटेशन लगवाना होगा। जिसके लिए भारत सरकार से लैंड ट्रांसफर की अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वन संरक्षक देवीपाटन मंडल अभय कुरुविला थामस के मुताबिक पीडब्ल्यूडी  और वन विभाग का ज्वाइंट इंस्पेक्शन अभी चल रहा है। जैसे ही यह इंस्पेक्शन खत्म होता है, इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी जाएगी। जिसके बाद भारत सरकार से प्लांटेशन के लिए लैंड ट्रांसफर की कार्रवाई होगी। 

जरवल रोड से गोंडा के बीच बनने वाली फोर लेन रोड के लिए 4 करोड़ रुपये उन्हें बीते वित्तीय वर्ष में मिले थे। जबकि हाल में 100 करोड़ रुपये और मिलने की सूचना मिली है। लेकिन अभी तक इस संबंध में उनके पास कोई कागज नहीं आया है।


जहां तक रोड की बात है तो इसका टेंडर लगभग फाइनल है। वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के ज्वाइंट इंस्पेक्शन में रोड साइड के 33 सौ के करीब पेड़ों को काटा जाएगा। जबकि जहां-जहां पर्याप्त जगह है वहां सड़क का दायरा 23 मीटर रहेगा और जहां जगह कुछ कम है, वहां सड़क 19 मीटर की होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed