{"_id":"6729091eca29ffdd220f5f67","slug":"former-mp-brij-bhushan-will-be-able-to-renew-his-passport-gonda-news-c-100-1-slko1029-126598-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पासपोर्ट का नवीनीकरण करा सकेंगे पूर्व सांसद बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पासपोर्ट का नवीनीकरण करा सकेंगे पूर्व सांसद बृजभूषण
Mon, 04 Nov 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप के मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के प्रार्थनापत्र पर उन्हें अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने की अनुमति दे दी है। दरअसल पूर्व सांसद के पासपोर्ट की वैधता इसी महीने समाप्त हो रही है। गंभीर मामला विचाराधीन होने के चलते पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए कोर्ट से अनुमति लेना जरूरी था। इसके लिए पूर्व सांसद ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी। फिलहाल कोर्ट का सकारात्मक रुख रहा और अनुमति हासिल होने से अब पूर्व सांसद अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा सकेंगे।
कोर्ट में सोमवार को एक महिला पहलवान का बयान भी दर्ज होना था, जो नहीं हो सका। बताया गया कि पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विदेश गई हैं। मालूम हो कि पूर्व सांसद पर छह में से पांच मामलों में आरोप तय होने के बाद कोर्ट में सुनवाई हो रही है। पूर्व सांसद के अधिवक्ता की ओर से सुनवाई के लिए लंबी अवधि की तिथि निर्धारित करने की मांग के प्रार्थनापत्र को कोर्ट ने नामंजूर कर दिया है। कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 14 नवंबर तय की है।