फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former minister Kunwar Anand Singh passed away

Gonda News: पूर्व मंत्री कुंवर आनंद सिंह का निधन

Mon, 07 Jul 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Former minister Kunwar Anand Singh passed away
कुंवर आनंद सिंह की फाइल फोटो।
मनकापुर/गोंडा। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता व पूर्व मंत्री कुंवर आनंद सिंह की रविवार रात लखनऊ स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को मनकापुर में मनोरमा नदी के तट पर पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य ने शोक जताया है।
विज्ञापन

चार जनवरी 1939 को मनकापुर राजघराने में जन्मे आनंद सिंह ने लखनऊ से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के नैनी स्थित कृषि संस्थान से कृषि में बीएससी की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अपनी संपत्तियों के कृषि मामलों का प्रबंधन किया। पिता राघवेंद्र सिंह के निधन के बाद आनंद सिंह ने राजनीति में प्रवेश किया। 1965, 1967 और 1969 में विधानसभा चुनाव जीता।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सलाह पर वे 1971 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 1971 में गोंडा सीट से लोकसभा चुनाव जीता। 1980, 1984 और 1989 में भी वह सांसद बने। हालांकि, राम जन्मभूमि आंदोलन की लहर के दौरान 1991 के आम चुनाव में वे बृजभूषण शरण सिंह से हार गए थे। 1996 में बृजभूषण की पत्नी केतकी देवी सिंह से चुनाव हारने के बाद संसदीय राजनीति से आनंद सिंह ने खुद को अलग कर लिया। हालांकि, 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गौरा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की। उस वक्त सपा सरकार में उन्होंने कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद वे सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed