फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former minister informed Akhilesh, delegation will arrive today

Gonda News: पूर्व मंत्री ने अखिलेश को दी जानकारी, आज पहुंचेगा प्रतिनिधि मंडल

Sat, 20 Jul 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Former minister informed Akhilesh, delegation will arrive today
पूर्व मंत्री ने अखिलेश को दी जानकारी, आज पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन


आरोपी सभासद के बेटे के खिलाफ 6 माह पहले दर्ज कराया था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। परसपुर के राजाटोला के रहने वाले ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड की पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जानकारी दी है। शनिवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ओमप्रकाश के घर पहुंचकर घटना की जांच करेगा। इसके बाद सपा प्रमुख को अपनी रिपाेर्ट सौंपेगा।

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व सभासद प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह निकाय चुनाव में सपा से राजाटोला पश्चिमी से सभासद प्रत्याशी रहे चुके हैं। चुनाव के दौरान उनका भाजपा प्रत्याशी से झगड़ा हुआ था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप है कि इसी रंजिश में भाजपा सभासद ने अपने बेटे व परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी हत्या की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि हत्या की उनकी बेटियां चश्मदीद हैं, बेटियों ने बताया कि भाजपा सभासद और उनके बेटे के साथ ही पांच लोगों हत्या में शामिल थे। पूर्व मंत्री का आरोप है कि भाजपा सभासद को करनैलगंज विधायक का संरक्षण प्राप्त है। उन्हीं की सरपरस्ती में सभासद ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करता है। इसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। पूर्व मंत्री ने बताया कि सपा प्रमुख को पूरी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल ओमप्रकाश सिंह के घर पहुंचकर परिवार वालों से मिलेगा। पूरे घटनाक्रम की जांच कर सपा प्रमुख को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन का कहना है कि हत्या आरोपी अवैध तरीके से वसूली करता है, ओमप्रकाश रोड़ा बन रहे थे। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या की गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी विवाद हुआ था। करनैलगंज विधायक का उसे संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed