फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former minister, former MLA and SP district president reached the home of the accident victims

Gonda News: हादसा पीड़ितों के घर पहुंचे पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व सपा जिलाध्यक्ष

Sat, 01 Jun 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Former minister, former MLA and SP district president reached the home of the accident victims
गोंडा में करनैलगंज के निंदूरा में पीड़ितों के घर संवेदना व्यक्त करता सपा का प्रतिनि​धि मंडल। -स
अमर उजाला फॉलोअप
विज्ञापन

करनैलगंज (गोंडा)। भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह के काफिले में शामिल एसयूवी से कुचलकर मरने वाले पीड़ितों के घर शनिवार को सपा नेताओं का तांता लगा रहा। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता योगेश प्रताप सिंह, कटराबाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन सहित अन्य नेता निंदूरा गांव में पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।

सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिलाया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घटना की पूरी जानकारी देकर न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैजनाथ दूबे ने कहा कि एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत पर संवेदनहीनता दिखाई जा रही है। अभी तक प्रशासन का कोई प्रतिनिधि या सत्ता पक्ष का कोई नेता परिजनों ने मिलने नहीं आया। सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवारों को 5-5 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की सरकार से मांग की जाएगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed