फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Form made in two hours, sweat left in registration of investigation

Gonda News: दो घंटे में बना पर्चा, जांच के पंजीकरण में छूटे पसीने

Tue, 19 Mar 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Form made in two hours, sweat left in registration of investigation
गोंडा। रात में ठंड व दिन में तीखी धूप के चलते वायरल का प्रकोप तेज हो गया है। भीड़ बढ़ने से महाराजा देवीबख्श सिंह मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मारा मारी मची हुई है। पर्चा कटवाने के लिए मरीजों को दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है। जांच के लिए खून का नमूना देने में एक घंटे से अधिक का समय लगता है। मंगलवार को 1458 मरीजों ने ओपीडी का पर्चा बनवाया। इसमें से 347 मरीजों को खून की जांच लिखी गई।
विज्ञापन

रुपईडीह से आई सुनीता ने बताया कि उसके बच्चे को तेज बुखार था। सुबह नौ बजे अस्पताल आई थीं। पर्चा कटवाने से लेकर जांच का नमूना देने में ही एक बज गए। अब कल जांच रिपोर्ट मिलेगी तो डॉक्टर को दिखाकर दवा लेंगे। इसी प्रकार दिग्विजयनाथ गोस्वामी, अर्चना तिवारी आदि को पर्चा कटवाने में कई घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही काउंटर पर 347 का पंजीकरण
वायरल के मरीजों का उपचार करने के पहले डॉक्टर खून की जांच का परामर्श देते हैं। क्षेत्रीय निदान केंद्र में जांच के लिए पहले पंजीकरण करवाकर वायल में बारकोड चस्पा करना पड़ता है, लेकिन इस प्रक्रिया के लिए केवल एक ही पंजीकरण काउंटर खोला गया है। मंगलवार को धक्कामुक्की होने के कारण मरीजों में आपसी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान 347 लोगों का पंजीकरण किया गया।


बढ़ाए जाएंगे काउंटर
उप प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डाॅ. एम. डब्ल्यू खान क अनुसार मौसम बदलने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। भीड़ बढ़ने से थोड़ी समस्या जरूर हो रही है। जांच के लिए पंजीकरण का काउंटर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed