{"_id":"6a42b25f28db1e728e030502","slug":"forgot-to-string-wires-after-installing-poles-people-facing-trouble-in-the-heat-gonda-news-c-100-1-gon1003-161280-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खंभे लगाकर तार खींचना भूले, गर्मी में लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खंभे लगाकर तार खींचना भूले, गर्मी में लोग परेशान
Mon, 29 Jun 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर विद्युत उपकेंद्र के बसंतपुर तिवारी रेहरा गांव में खंभे तो लगा दिए गए, लेकिन महीनों बाद भी उन पर तार नहीं खींचा गया। इससे करीब 100 से अधिक परिवार भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रेयस्कर देव सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता से शिकायत की।
बसंतपुर निवासी राम जियावन वर्मा ने बताया कि चार मई को आई आंधी और बारिश में बिजली के खंभे टूट गए थे, जिससे आपूर्ति ठप हो गई थी। करीब 15 दिन बाद विभाग ने नए खंभे तो लगा दिए, लेकिन अब तक उन पर तार नहीं खींचा गया। इसके कारण गांव के लोगों को महीनों से बिजली नहीं मिल रही है और भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला पंचायत सदस्य श्रेयस्कर देव सिंह उर्फ गौरव सिंह ने बताया कि मुख्य अभियंता ने 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
उधर, तरबगंज के आजाद नगर फीडर के डिडिसिया कला निवासी अधिवक्ता राहुल उपाध्याय ने भी मुख्य अभियंता से शिकायत की। उनका आरोप है कि उनके गांव की बिजली पिछले तीन दिनों से बाधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पैसे की मांग कर रहा है। साथ ही जेई और एसडीओ के फोन भी नहीं उठ रहे हैं। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि मामले में संबंधित जेई को तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाने की सबसे अधिक शिकायतें मिल रही हैं। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ वेतन रोकने सहित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।